सपा नेता ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

सीतापुर – सपा नेता रिजवान अहमद ने बाढ़ प्रभावित गांव का भ्रमण कर राहत कार्यों की जानकारी की।जिले के गांजरी क्षेत्र में आयी विकराल बाढ़ से प्रभावित गाँव मारुबेहड़, ठेकेदार पुरवा,मरैली,श्यामनगर, जैतहिया,ठेकेदार पुरवा आदि गांवों में पहुँच कर बाढ़ पीड़ितों का हाल चाल जाना।
मंगलवार को सपा नेता रिज़वान अहमद ने भृमण के दौरान ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याएं जानी। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता है। ठेकेदार पुरवा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में जल भराव के कारण शिक्षण कार्य पूरी तरह बन्द ही गया हैं। यह 2 से 3 माह बन्द ही रहेगा जो कि एक बड़ी समस्या हैं। स्वास्थ्य के सम्बन्ध में वार्ता करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि अगर किसी की रात्रि के समय तबियत खराब होती है तो यह एक गम्भीर समस्या है कि उसका उपचार कैसे हो क्योंकि रात्रि के समय बाढ़ में डूबी सड़कें दिखाई नही पड़ती हैं।
सपा नेता रिज़वान अहमद ने बताया कि समाजवादी पार्टी बाढ़ पीड़ितों की हर सम्भव मदद करेगी। साथ ही उन्होंने शासन प्रशासन से भी हर सम्भव मदद दिलाने की बात कही।
भृमण के दौरान राजेन्द्र कुमार, अहमर जमाल मंसूरी, संजय, शिवकुमार, लालू यादव, उत्तम यादव, मनोज सहित कई लोग उपस्थित रहे।

रामकिशोर अवस्थी सीतापुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *