बरेली। शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता संपन्न हुई। बैठक में सबसे पहले जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने कश्यप समाज के लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और उनका स्वागत किया। नगर निकाय और नगर निगम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी की। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं नेताओं पर झूठे मुकदमो की सूची मांगी है। बैठक को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी के संदेश जनता को बताये। भाजपा के गलत नीतियों को जनता के सामने रखे। महंगाई ने जनता की कमर तोड़ दी है। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि जो सपा के पार्षद जीतकर जनता के बीच नही जा रहे है। उनकी रिपोर्ट नकारात्मक आई तो उनका टिकट काटने से गुरेज नही होगा। पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री भगवतसरन गंगवार, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व विधायक पंडित आरके शर्मा ने अपने अपने विचार रखे। संचालन योगेश यादव ने किया। इस अवसर पर कदीर अहमद, प्रमोद बिष्ट, संजीव सक्सेना, संजीव यादव, मनोहर पटेल, ताजुद्दीन,जफर बेग, अमित सिंह, शिव प्रताप यादव, हरिशंकर यादव, आरिफ कुरैशी, सुरेश गंगवार, हाजी गुड्डू, नरोत्तमदास मुन्ना, राजेश अग्रवाल सहित जिला प्रवक्ता हैदर अली रहे।।
बरेली से कपिल यादव
