बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। 27 माह बाद जेल से रिहा हुए समाजवादी पार्टी के बरिष्ठ नेता व विधायक आजम खां का बरेली के झुमका तिराहे पर पहुुंंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। झुमका चौराहे पर स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं का जोश देख आजम की आंखें भी नम हो गई। उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का आभार जताया। सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद सपा नेता आजम खान का काफिला शुक्रवार की सुबह ही सीतापुर से रामपुर के लिए रवाना हो गया था। सीतापुर से रामपुर के बीच किसी भी शहर मे आजम खान को का काफिला रुकना नही था लेकिन इसी दौरान बरेली के झुमका चौराहे पर भारी संख्या मे सपा कार्यकर्ता आधे घंटे पहले ही फूल माला लेकर खड़े हो गए। लगभग दोपहर 12:45 पर जैसे ही आजम खान का काफिला झुमका चौराहे पर पहुंचा तो कार्यकर्ताओं के जोश के आगे आजम ने काफिला रुकवा दिया। कार्यकर्ताओं ने उन्हे मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का जोश देख आजम खां की आंखें भी नम हो गई। आजम खां ने वहां मौजूद सपा नेता व पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार समेत अन्य पार्टी पदाधिकारियों से हालचाल पूछा। करीब 10 मिनट झुमका चौराहे पर रुकने के बाद आजम खां का काफिला रामपुर के लिए रवाना हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से झुमका चौराहे पर पहले ही भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष समीम खां सुल्तान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव