बरेली। शहर के थाना कैंट क्षेत्र के सदर बाजार मे रविवार की देर रात फौजी के बेटे की हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। न्यायालय ने वहां से जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक सनी पार्टी के लिए रोटी लेने गया था। इसी दौरान उसका विवाद सपा पार्षद हामिद के भतीजे व होटल मालिक से हो गया था। तभी होटल मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। सदर इलाके मे रिटायर फौजी युवराज के 30 वर्षीय बेटे सनी को 26 जून को बर्थडे दादा सनी ने अपने जन्मदिन पर मसाला होटल पर डेढ़ सौ रोटी का आर्डर दिया था। 40 रोटी सनी अपने साथ ले गया और रात करीब 10:30 बजे होटल मालिक जीशान ने सनी को फोन करके कह दिए अब रोटी नही दे पाएंगे। जिसके बाद सनी अपने मामा बबलू उर्फ प्रजय के साथ होटल पहुंचा। जहां उसकी होटल मालिक जीशान से कहासुनी हो गई । जिसके बाद जीशान ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर सनी को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद दोस्त के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने घटना के नामजद तीन अभियुक्त सहित एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेज दिया।।
बरेली से कपिल यादव
