सद्भावना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ

सहारनपुर – जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जंयती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाये जाने के अवसर पर आज सद्भावना शपथ दिलाई।
श्री अखिलेश सिंह ने आज यहां कलेक्ट्रेट सभागार में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना शपथ दिलाई ‘‘ मैं प्रतिज्ञा करता हॅू कि मैं जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता हॅू कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउंगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एस.बी.सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी सहित प्रशासनिक अधिकारी व कलेक्ट्रेट कर्मी मौजूद थे।

– सुनील चौधरी सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *