* अद्वितीय प्रशासनिक, शैक्षिक सेवाओं, लेखन व नवाचारों के लिए उड़ान शैक्षिक, सामाजिक सेवा समिति बरेली ने किया सम्मानित
बरेली। उड़ान शैक्षिक, सामाजिक सेवा समिति बरेली द्वारा डाइट बरेली के सेवानिवृत्त लेक्चरर सत्यदेव शर्मा को उड़ान: गुरू श्रेष्ठ सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। राज्य अध्यापक पुरस्कार, राज्य आईसीटी पुरस्कार एवं विद्या विभूति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि आदरणीय सत्यदेव शर्मा जी की अद्वितीय प्रशासनिक, शैक्षिक सेवाओं, लेखन व नवाचारों हेतु उड़ान शैक्षिक, सामाजिक सेवा समिति बरेली ने उनको सम्मानित किया है। डॉ. अमित, डॉ. अखिलेश, डॉ. संजीव और डॉ. अनुराग शर्मा ने शॉल ओढ़ाकर, मालाएं पहनाकर, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सत्यदेव शर्मा को सम्मानित किया। डॉ. अखिलेश ने बताया कि सत्यदेव शर्मा जी एक अत्यंत सहज और गंभीर स्वभाव वाले, पूरी निष्ठा से कार्य करने वाले, समर्पित, अनुशासित और विद्यार्थियों के अति प्रिय शिक्षक रहे हैं। डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि अपने सेवा काल में सर ने डाइट बरेली में हजारों बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी, उर्दू बीटीसी तथा सेवारत शिक्षकों को प्रशिक्षित किया है। उनके द्वारा प्रशिक्षित अनेक शिक्षकों को राष्ट्रपति सम्मान, राज्यपाल सम्मान और अनेकों मंचों पर सम्मान मिल चुका है। डॉ. अमित शर्मा ने यह भी बताया कि आदरणीय सत्यदेव शर्मा की धर्मपत्नी रजनी शर्मा भी एक बेहतरीन शिक्षिका के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं और इनके पुत्र डॉ. अनुराग शर्मा एक निजी अस्पताल में एक आदर्श चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इनकी पुत्रवधु डॉ. निशा शर्मा अनेक पुस्तकों, शोधग्रंथों और शोध पत्रों की लेखिका हैं। इनवर्टिस यूनिवर्सिटी सहित कई शिक्षण संस्थाओं में सेवाएं दे चुकी हैं और वर्तमान में डॉ. निशा शर्मा बरेली में ही केशलता इंटरनेशनल स्कूल में बतौर वाइस प्रिंसिपल कार्यरत हैं। इस अवसर पर डॉ. अखिलेश उपाध्याय, तृप्ति उपाध्याय, डॉ. संजीव शर्मा, शुभ्रा शर्मा, डॉ. अमित शर्मा, वात्सल्या, वैष्णव शर्मा, राघव शर्मा, अनामिका शर्मा, अग्रिमा आदि मौजूद रहे। उड़ान शैक्षिक सामाजिक सेवा समिति की उपाध्यक्ष प्रो. आदर्श कुमारी शर्मा, शुभ्रा शर्मा, डॉ. धनपाल शर्मा (एडवोकेट), प्रो. (डॉ.)अजय शर्मा, तृप्ति उपाध्याय, प्रीति, जयपाल शर्मा और हेमेंद्र सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की और बधाई दी।
