सड़क हादसे मे घायल बहेडी के डॉक्टर की मौत, पिता बनने की खुशी मातम मे बदली

बहेडी, बरेली। जनपद की तहसील बहेड़ी क्षेत्र के डॉ. रेहान की दिल्ली मे इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कुछ दिनों पहले आवारा पशु से टकरा गए थे। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 29 सितंबर को फोरलेन नैनीताल हाईवे पर बरेली से लौटते समय डॉ. रेहान (35) की बाइक सेमीखेड़ा के पास सड़क पर खड़े एक आवारा पशु से टकरा गए थे। जिस वजह से उनके सिर मे गंभीर चोटे आई थी। कंडीशन सीरियस होने पर उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। घटना के समय डॉ. रेहान हेलमेट नही लगाए हुए थे। अगर वह हेलमेट लगाए होते हो उनके सिर मे गंभीर चोटें नही आती और उनकी जान बच सकती थी। दुर्घटना में उनका सिर तीन जगह से फ्रैक्चर हो गया था। जिस वजह से वह कोमा मे चले गए थे। डॉ. रेहान की शादी के 7 साल हो गए थे। उनकी पत्नी डॉ. नबा बिनिश खुद भी डॉक्टर है। शादी के बाद अब तक उनको बच्चा नही था। अब सात साल बाद उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हुई थी। जिसकी रिपोर्ट लेने वह खुद बाइक से बरेली गए थे। पत्नी को गर्भवती होने की फोन से खुशखबरी देने के आधे घंटे बाद उनके घर पर एक्सीडेंट होने की खबर आ गई। आनन-फानन मे परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *