बरेली। बाइक से ड्यूटी पर जा रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मी की रास्ते में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के गांव सारीपुर निवासी 25 वर्षीय सौरभ पुत्र किशन कुमार की गुरुवार की सुबह कैंट थाना क्षेत्र में जाट रेजीमेंट सेंटर के पास हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के घर वालों ने बताया कि सौरभ सुभाषनगर मे करेली स्वास्थ्य केंद्र संविदा कर्मचारी के तौर पर काम करता था। गुरुवार को सुबह रोजाना की तरह बाइक से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन जब वह सैटेलाइट बस स्टैंड के पास जाट रेजिमेंट सेंटर के सामने पहुंचा। तभी पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से उसके घर वालों को सूचना दी। जो मौके पर पहुंची और लाश की शिनाख्त कर ली। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी मां का नाम गंगा देवी है।।
बरेली से कपिल यादव
