मिलक, रामपुर, बरेली। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार बरेली के एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको लोगों ने 108 एंबुलेंस से नगर के सरकारी अस्पताल में भिजवाया। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत बेहद गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बरेली में कोतवाली थाना क्षेत्र के बिहारीपुर निवासी तैमूर सीसीटीवी की फिटिंग का काम करते हैं।बुधवार को वह अपने साथी शोएब के साथ कैमरे की फिटिंग करने बरेली से मुरादाबाद जा रहे थे। इसी दौरान नींद की झपकी आने से हाइवे स्थित मोगा ढाबा के सामने सड़क किनारे खड़े कैंटर में बाइक अनियंत्रित होकर जा टकराई। हादसे में शोएब की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल तैमूर को 108 एंबुलेंस से नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां से गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर मृतक युवक के घर में कोहराम मच गया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन घायल को उपचार के लिए बरेली ले गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तैमूर बाइक चला रहा था। नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। शोएब का बीती 23 फरवरी को निकाह हुआ था। मंगलवार को उसकी पत्नी का जन्मदिन था। जिसको सबने अपने परिवार के साथ मनाया था और बुधवार की सुबह हादसे में शोएब की मौत की सूचना से उनके घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी घटना की जानकारी के बाद से ही बेसुध है।।
बरेली से कपिल यादव