बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बाइक सवार प्रधान ने एक महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला घायल हो गई। आरोप है कि महिला के भतीजे ने जब प्रधान का विरोध किया तो प्रधान ने अपने साथियों की मदद से युवक पर गोली चला दी। जिससे वह घायल हो गया। परिवार के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। आपको बता दें कि थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव पिपरिया के रहने वाले 19 वर्षीय सोनू पुत्र हरपाल ने बताया कि पड़ोस की रहने वाली बुजुर्ग महिला रिश्ते में जो उसकी चाची लगती है। उनके गांव के ही प्रधान बाइक से जा रहे थे। उनकी बाइक की चपेट में आकर महिला घायल हो गई थी। महिला की आवाज सुनकर सोनू ने जब मौके पर जाकर विरोध किया तो आरोप है कि प्रधान ने अपने अन्य साथियों के साथ सोनू पर तमंचे से गोली चला दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से जिला अस्पताल में रेफर किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।।
बरेली से कपिल यादव