आंवला, बरेली। जनपद के थाना आंवला क्षेत्र मे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला सड़क पर गिरकर गंभीर अवस्था मे घायल हो गई। सड़क पर कराह रही महिला को देखकर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह का गुजर रहा काफिला रुक गया। मंत्री ने घायल को अस्पताल भिजवाया। रामनगर मऊचंदपुर मार्ग के मध्य एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठी कल्याणपुर गांव निवासी छोटी बेगम पत्नी बुंदा खां घायल हो गयी। टक्कर मारकर बाहन फरार हो गया। महिला गांव से आंवला जा रही थी। वही रास्ते से गुजर रहे कैबिनेट मंत्री ने काफिले को रोककर घायल महिला को अपने वाहन से रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे बरेली रेफर कर दिया।।
बरेली से कपिल यादव