बरेली। नगर निगम की ओर से महिलाओं को सुविधा देने के लिए शहर के कई प्रमुख मार्ग पर पिंक टॉयलेट योजना के अंतर्गत टॉयलेट का निर्माण कराया गया था। लेकिन अभी तक यह योजना धरातल पर नजर नहीं आ रही है जिस कारण महिलाओं को शर्मिंदगी उठाना पड़ती है। नगर निगम की ओर से शहर में महिलाओं के लिए राहत देने के लिए पिंक टॉयलेट योजना के तहत 18 शौचालय का निर्माण कराया गया था। इस योजना में नगर निगम के लगभग 25 लाख रुपए खर्च हुए थे। शहर के कई प्रमुख चौराहों पर महिलाओं के लिए सुविधा देने के लिए इन टॉयलेट को बनाया गया था लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। नगर निगम के सामने बनी पिंक टॉयलेट योजना के अंतर्गत बनाए गए शौचालय बंद पड़े है। यहां तक कि इनके हालात बद से बदतर होने की साथ ही धूल फांक रहे है। इस बारे मे जब नगर निगम अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना था कि अभी कुछ टॉयलेट खराब होने के कारण बंद कर दिए गए है। उनकी मरम्मत कराकर जल्द खोल दिया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव