बरेली। प्रांतीय आह्वान पर सोमवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सचिवों ने काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन उपस्थिति और गैर-विभागीय कार्यों के विरोध में शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया। ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष ने सीडीओ देवयानी और डीपीआरओ को ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा सभी ब्लाकों में खंड विकास अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने बताया | कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार । चार दिसंबर तक सभी सचिव कालीपट्टी बांधकर शासकीय कार्य करेंगे। पांच दिसंबर को जनपद मुख्यालय पर धरना प्रदर्शित किया जाएगा और विभागीय वाट्सएप ग्रुप छोड़े जाएंगे। ग्राम विकास अधिकारी संघ के जलाध्यक्ष सुरेंद्रवीर ने बातया कि 10 दिसंबर को सचिव अपने निजी वाहनों का उपयोग बंद कर भत्ते अनुसार वाहन का प्रयोग करेंगे। 15 दिसंबर को सभी सचिव भुगतान डोंगल विकास खंड कार्यालय में सहायक विकास अधिकारी को सौंपेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान, सभी सचिवों ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांधी इसके बाद, सचिवों ने बैनर लेकर विकास खंड परिसरों के सामने सांकेतिक प्रदर्शन भी किया। सचिवों ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली और गैर-विभागीय कार्यों के कारण सचिवों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ गया है। इसलिए जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता। यह आंदोलन जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन में सचिव राजीव यादव, करन सिंह, कमल कुमार, अरविंद गंगवार, गजेंद्र वर्मा, मनोज पटेल, मुकेश कुमार, विवेक गंगवार, पुष्पेंद्र गंगवार, मोरपाल गंगवार, नरेश राठौर, रेखा रानी गंगवार, छत्रपाल गंगवार, रहे। वही बिथरी चैनपुर मे विकास अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिखर गुप्ता, विवेक गंगवार, मोरपाल गंगवार, युधिष्ठर सिंह, देवेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह, पुष्पेंद्र गंगवार, सुरेंद्र गंगवार, विपिन कुमार, छवि पटेल, कांता यादव, केशव, उज्ज्वल ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। वही शेरगढ़ में ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विकास गंगवार प्यारेलाल यदुवंशी, नावेद खान, संजीव सिंह, श्रीपाल गंगवार, श्रीकृष्ण, विकास, सुनील मौर्य आदि रहे। वही मीरगंज मे ग्राम पंचायत सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी और अन्य विभागों का कार्य ग्राम सचिवों से कराने के विरोध में सोमवार को काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान गजेंद्र वर्मा, सुशील कुमार, विशाल कुमार, प्रियंका, योगेश कुमार, अमित पटेल, यश प्रकाश आदि उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
