सगी बहनों के साथ छेड़छाड़ कर फाड़े कपड़े, पुलिस दर्ज नही कर रही छेड़छाड़ की रिपोर्ट

बरेली। जनपद के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की दोनों नाबालिग पुत्रीयों के साथ भोजीपुरा निवासी युवकों ने छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए। 112 पुलिस आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाने मे शिकायत के बाद भी छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज नही किया गया। पीड़िता ने सोमवार को दोनों पुत्रीयों को साथ ले जाकर एसएसपी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की। सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी दोनों नावालिग बेटियां अपने खेत पर चारा काटने गयी थी। तभी वहां पर प्रवेश पुत्र रामपाल निवासी ग्राम परशुनगला थाना भोजीपुरा अपने सात आठ साथियो के साथ ट्रैक्टर से आ गये और आते ही पीड़िता की पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगे। छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसने कपड़े फाड़ दिये। तभी दूसरी वेटी ने फोन से अपने पिता को घटना के बारे मे बताया। घटना की वीडियो भी बना ली। तभी प्रवेश ने मोबाइल छीन कर मारपीट करने लगे। जब महिला और उसका पति खेत पर पहुंचे तो पुत्रियों को बचाने का प्रयास किया। प्रवेश ने चाकू से मेरे पति की गर्दन पर बार किया। इसके साथ ही उनके आंख पर चोट आई है। 112 पुलिस को फोन किया। पुलिस की बात सुन जान से मारने धमकी देते हुए ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। तभी पुलिस की गाड़ी आ गई। पुलिस ने पूछताछ कर थाने जाने की बात कही। थाने जाने पर पुलिस को शिकायती पत्र दिया लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करने से मना कर दिया। सोमवार को एसएसपी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *