संसद मे शपथ के बाद छत्रपाल गंगवार ने लगाया नारा-जय हिंदू राष्ट्र, विपक्ष बोला- ये संविधान विरोधी है

बरेली। जनपद बरेली लोकसभा सीट से सांसद चुने गए छत्रपाल सिंह गंगवार ने मंगलवार को संसद में शपथ लेने के बाद जय हिंदू राष्ट्र के स्वर बुलंद किए है। हिंदू राष्ट्र की जयकारे के साथ ही विपक्ष हमलवार हो गया। सदन में संविधान की प्रतियां लेकर बैठे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जयकारे को संविधान विरोधी बताया है। वीडियो में वह कहते सुने जा रहे हैं….ये संविधान विरोधी है…ये संविधान विरोधी है। इसके साथ ही हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शपथ लेने के बाद जय फिलिस्तीन का उद्घोष किया है। ये वीडियो वायरल हो रहे हैं और दोनों पर लोगों का विरोध-प्रतिक्रिया सामने आ रही है। विपक्ष ने संविधान पर सरकार के हमले को चुनाव मे बड़ा मुद्दा बनाया था। इसी मुद्दे पर भाजपा यूपी जैसे अपने गढ़ में बड़ा नुकसान ही उठाना पड़ा और अब जब 18वीं लोकसभा का सत्र शुरू हुआ है तो सांसदों के शपथ के दौरान ही एक बार फिर हिंदू राष्ट्र का मुद्दा गूंजा है। जिस पर विपक्ष आक्रामक हो गया है। दिलचस्प बात ये है कि विपक्षी सांसद शपथ के दौरान भी संविधान की एक-एक प्रति लेकर संसद में पहुंचे है। इंडिया अलाइंस के सांसद संविधान की किताब हाथ में लेकर शपथ ले रहे हैं और उसी बीच भाजपा के बरेली से सांसद छत्रपाल गंगवार ने अपने अंदाज में शपथ ग्रहण करने के बाद जय हिंदू राष्ट्र का जयघोष किया है। छत्रपाल सिंह पहली बार बरेली से सांसद चुने गए हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में बरेली से आठ बार के सांसद रहे संतोष गंगवार का टिकट काटकर इस बार छत्रपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया था। छत्रपाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा के प्रवीण सिंह ऐरन को 35000 से अधिक वोटों से हराया। छत्रपाल सिंह गंगवार सांसद बनने से पहले बरेली की बहेड़ी विधानसभा से भाजपा के विधायक रह चुके है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *