पौड़ी गढ़वाल- उत्तराखंड जनपद पाैडी गढ़वाल के नयार घाटी के संयुक्त चिकित्सालय सतपुली के चिकित्सालय में व्यापक समस्याओं के निराकरण हेतु कई दिनाें से धरना दिया जा रहा है विगत 9 दिनों से संयुक्त चिकित्सालय में सुविधाओं के अभाव हेतु एक अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू किया गया था पैथोलॉजी लैब एक्स रे कलर डॉपलर अल्ट्रासाउंड मशीन डॉ बी पी मौर्य की स्थाई नियुक्ति 108 सेवा नियमित प्रसूति गृह ऑक्सीजन इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य समस्याओं के लिए क्षेत्रीय जनता द्वारा सतपुली चिकित्सालय के ऑपोजिट में तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन पिछले 9 दिनों से किया जा रहा है आज भी धरना प्रदर्शन किया गया आज अध्यक्ष महोदय श्री महिपाल सिंह रावत महाराज सिंह असवाल पातीराम यशवंत प्रसाद आरती नेगी नंदराम उपेंद्र कुमार ओम प्रकाश गुड आनंद जोशी मुकेश चंद्र प्रमोद खंडूरी शैलेंद्र सिंह मनीष कुमार राम सिंह माथुर सिंह सुनीता देवी मनोहर लाल पहाड़ी सोहनलाल मनीष कुमार स्वतंत्र . डबलमियां सुभाष चंद्र सिंह एवं इंद्रजीत सिंह असवाल मौजूद रहे आज गौर करने वाली बात है मुख्यमंत्री के गृह नगर सतपुली में जन समस्याओं को किसी भी हालत में सुलझाने के लिए सरकार एवं सिस्टम तैयार नहीं है माननीय मुख्यमंत्री जी को इस क्षेत्र के लोग इस वजह से मानते हैं कि वे इस क्षेत्र के बेटे हैं और क्षेत्र का बेटा अपने क्षेत्र के लिए बहुत कुछ कर सकता है लेकिन माननीय मुख्यमंत्री जी ने बनने के बाद आज तक क्षेत्र हित में कुछ नया करने की हिम्मत दर्ज नहीं कराई।
– पौड़ी से इन्द्रजीत सिंह असवाल