बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। भूमि विकास बैंक के लोन की बकाया राशि का भुगतान न होने पर सहकारी कुर्क अमीन बकाएदार की संपत्ति कुर्क करने के घर पहुंचे। घर मे खड़े ट्रैक्टर को कुर्क करने पर बकायेदार की पत्नी ने विरोध किया। इस दौरान तीखी नोकझोंक व खीचतान हुई। दोनों पक्षों ने गंभीर आरोप लगाकर थाने मे तहरीर दी है। फतेहगंज पश्चिमी के गांव पनवड़िया निवासी ओमनरायन ने उत्तर प्रदेश सहकारी भूमि विकास बैंक मीरगंज से लोन लिया था। बैंक का उन पर 1,50,000 रुपये बकाया है। एसडीएम ने 18 दिसंबर को बकायेदार की चल संपत्ति की कुर्की के आदेश दे दिए। इसको लेकर अमीन मुनीश कुमार मिश्रा बुधवार को उसके घर पहुंचे। टीम घर मे खड़े ट्रैक्टर को कुर्क कर ले जाने लगी। इस पर बकायेदार की पत्नी ने विरोध किया तो उनमे तीखी नोकझोंक हुई। खींचतान मे बकायेदार की पत्नी जमीन पर गिर गई। इस पर अमीन लौट गए। अमीन ने फतेहगंज पश्चिमी थाने मे तहरीर दी है। आरोप लगाया है वह कुर्की को बकायेदार के घर पहुंचे। बकायेदार के पुत्र से बकाया राशि जमा करने को कहा लेकिन उसने पैसे नही दिए। अमीन का आरोप है कुर्की की कार्रवाई पर बकायेदार के पुत्र ने मां को उनके ऊपर धकेल दिया और धमकी दी। अपनी मां को ट्रैक्टर के आगे लिटा दिया। बकायेदार ओमनरायन ने तहरीर मे कहा है उसने बैंक से 50,000 रुपये ऋण लिया था। वह 45,000 रुपये बैंक मे जमा कर चुका है। बुधवार को अमीन सात-आठ लोगों के साथ उसके घर में घुस गए। पूछने पर उनकी पत्नी से गाली गलौज की। पत्नी ने एक माह मे बकाया राशि जमा करने को कहा। इतने पर अमीन ने उनकी पत्नी पर हाथ छोड़ दिया। सीने पर लात मारी जिससे वह गिर गई। कानों से कुंडल व अलमारी से नकदी निकाल ली। जिससे उनकी पत्नी बेहोश हो गई। एसओ प्रयागराज सिंह ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।।
बरेली से कपिल यादव
