बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र में हुए प्लाईवुड व्यापारी की हत्या से पुलिस प्रशासन मे खलबली मची हुई है। इसकी गूंज शासन तक पहुंच गई है। उद्योगपति हत्याकांड के सिलसिले में एडीजी और एसएसपी फतेहगंज पश्चिमी पहुंचे। एडीजी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने थाने में मीटिंग कर हत्याकांड से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। एडीजी ने पुलिस को हत्याकांड का शीघ्र खुलसा करने के निर्देश दिए हैं। उद्योगपति की हत्या के आठ दिन बाद भी पुलिस उनकी कार का पीछा करने वाले को नहीं खोज सकी है। शुक्रवार को संजीव हत्याकांड की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मृतक संजीव गर्ग की फैक्ट्री महावीर इंडस्ट्रीज पर पहुंचे। टीम मे एडीजी राजकुमार, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपीआरए राजकुमार भी थे। वही बंद कमरे मे मृतक संजीव गर्ग के बेटे शुभम गर्ग से पूछताछ की। जिसके बाद सभी अधिकारी फतेहगंज पश्चिमी पहुंचे। एडीजी ने एसएसपी, एसपी क्राइम, एसपी ग्रामीण के साथ शंखापुल से एएनए रोड पर जाकर उस स्थान का बारीकी से निरीक्षण किया। जहां उद्योगपति का शव कार मे पड़ा मिला था। घटना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारी थाने पहुंचे। थाने में एडीजी ने पुलिस अधिकारियों की मीटिंग की। मीटिंग में एडीजी ने अधिकारियों ने जांच में मिले तथ्यों की जानकारी की। एडीजी ने कुछ बिन्दुओं पर जांच करने का निर्देश दिए। हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर उद्योगपति की कार का पीछा करने वाले गाड़ी को ट्रेस किया था। पीछा करने वाली कार का नम्बर जांच में स्कूटी का निकला। फुटेज में दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने चिंहित किया। पुलिस अभी तक संदिग्धों को ढूंढ सकी है। पुलिस की टीमों ने दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ और बरेली में जाकर संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की। पुलिस ने उद्योगपति के नजदीकियों की गतिविधियों पर नजरें गड़़ा दी हैं। उद्योगपति की गतिविधि की जानकारी हत्यारों तक किसने पहुंचाई। पुलिस उसको तलाश रही है। उल्लेखनीय है प्रेमनगर बरेली निवासी उद्योगपति संजीव गर्ग गत 20 जनवरी की शाम को फैक्ट्री से निकलने के बाद घर नहीं पहुंचे। अगले दिन शंखापुल के पास एएनए कालेज रोड पर उनकी कार में उद्योगपति का खून से लथपथ शव पुलिस ने बरामद किया था। पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। हत्याकांड पुलिस को चुनौती बना हुआ है। एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया एडीजी और एसएसपी ने घटना स्थल का मुआयना किया। अधिकारियों ने कुछ दिशा निर्देश दिए हैं। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस शीघ्र हत्याकांड का खुलासा करेगी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरा खंगालने के साथ अन्य बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। हत्या के मोटिव के बारे में भी पता किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द आरोपितों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव