श्री महाकालेश्वर नाथ मंदिर पर विशाल भंडारा, लोगों ने खाया प्रसाद

बरेली। पीलीभीत रोड स्थित श्री महाकालेश्वर नाथ पर शिवरात्रि के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में दूर-दूर से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जिन भक्तों की मनोकामनाएं यहां पूर्ण हुई उन सभी भक्तों का विशेष योगदान रहा। मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह महाकालेश्वर नाथ मंदिर बहुत प्राचीन मंदिर है। यहां शिवरात्रि को सुबह चार बजे से ही शिव भक्तों का आना शुरू हो गया था। पुजारी ने बताया कि इस मंदिर पर सच्चे मन से जो मांगता है उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और पुजारी ने शिवरात्रि के व्रत की महत्वता बताई। शिव और शक्ति के मिलन का महान पर्व है महाशिवरात्रि। जो फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। वैसे तो हर महीने में शिवरात्रि का त्योहार आता है लेकिन फाल्गुन माह की शिवरात्रि सबसे ज्यादा खास मानी जाती है। इसलिए इसे महाशिवरात्रि कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की भी पूजा का विधान है। इस दिन रात्रि के चारों प्रहर की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *