राजस्थान|मुम्बई श्रीमाली ब्राह्मण गोडवाड़ सेवा मंडल के कार्यालय का नवीनीकरण के बाद कार्यालय का लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रधानमंत्री जनकल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेश महामंत्री ललित दवे ने बताया कि मंडल के संस्थापक स्व जटाशंकर ठाकुर स्व चुनीलाल व्यास स्व गोविन्द ओझा स्व रूपराम दवे को श्रद्धा सुमन अर्पित कर वर्तमान अध्यक्ष मिश्रीलाल ओझा की अध्यक्षता में धूमधाम से हुए लोकार्पण समारोह के दौरान हवन महापूजा और भोजन प्रसादी का आयोजन श्रीमाली गोडवाड़ समाज सेवा मंडल के सौजन्य से सम्पन्न हुआ। आयोजन में पूर्व अध्यक्ष बद्रीप्रसाद ओझा पेरवा प्रवीण व्यास मुंडारा भंवरलाल ओझा विसलपुर नई कार्यकारिणी के महेंद्र व्यास सांडेराव प्रवीण व्यास सांडेराव नंदकिशोर व्यास बेड़ा गणपत दवे मांडल एवम समाज के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हवन एवम सत्यनारायण भगवान की पूजा के पश्चात भोजन प्रसाद का आयोजन रखा गया। समाज के अध्यक्ष द्वारा कार्य मे योगदान देने वाले समाज के नागरिकों का बहुमान किया गया। अध्यक्ष मिश्रीलाल ओझा ने कार्यक्रम सफल एवम भव्य बनाने पर कार्यकारिणी सदस्यों को धन्यवाद प्रेषित किया।
पत्रकार दिनेश लूणिया
श्रीमाली ब्राह्मण गोडवाड़ सेवा मंडल के नवीन कार्यालय का हुआ उद्घाटन
