श्रावण मास के दृष्टिगत कांवड़ मार्ग का SSP ने किया भ्रमण एवं निरीक्षण

बरेली। बरेली में शनिवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने श्रावण मास के पवित्र कांवड़ यात्रा पर्व के दृष्टिगत कांवड़ जत्थों के आवागमन वाले मार्गों का भौतिक रूप से भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान सुरक्षा, सुगमता और कांवड़ यात्रा के व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने हेतु बहु आयामी व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
भ्रमण/निरीक्षण का विवरण:-

बरेली-बदायूं रोडः- सर्वप्रथम बरेली से बदायूं रोड बार्डर तक कांवड़जत्थों के रुकने के स्थानों का निरीक्षण किया गया।इस दौरान रुकने वाले स्थानों की साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया गया साथ ही मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता की जांच की गई तथा सम्बन्धित अधिकारियों को इनके रखरखाव हेतु निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त थाना सुभाषनगर क्षेत्रान्तर्गत रामगंगा तिराहा पर रेडिया शाखा व कांवड़ सेल में नियुक्त पुलिसअधिकारी/कर्मचारियों की तैनाती की गयी है।जिससे आने जाने वाले जत्थों की संख्या का आकलन हो सके।
2. बदायूं बार्डर से थाना कैंट मार्ग:- तत्पश्चात बदायूं बार्डर से थाना कैंट तक के मार्ग का भ्रमण किया गया। इस दौरान धोपेश्वरनाथ मन्दिर तक जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस मार्ग पर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और आवागमन की सुगमता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं का आकलन किया गया। 3. चौपला से झुमका तिराहा:- चौपला चौराहा से झुमका तिराहा तक के मार्ग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कांवड़ जत्थों के सिटी बरेली की ओर सुगम आवागमन हेतु झुमका तिराहा पर कट बनाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए। 4. झुमका तिराहा से थाना फतेहगंज पश्चिमी टोलः- तत्पश्चात झुमका तिराहा से थाना फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर कांवड़ यात्रा के मार्ग का निरीक्षण किया गया।टोल प्लाजा के पास बने ढाबों को श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग की तरफ अस्थायी रूप से खाने पीने की सुविधाजनक बनाने हेतु निर्देशित किया गया तथा टोल प्लाजा पर एंडवास (व्यक्तियों की संख्या गिनने वाले) अतिरिक्त कैमरे लगवाने हेतु संबंधित थाना प्रभारी को नर्देश दिये गये है।
5. थाना फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा से थाना मीरगंज रामपुर बरेली बार्डर तकः- थाना फतेहगंज पश्चिमी टोल
लाजा से थाना मीरगंज क्षेत्र के बरेली रामपुर बार्डर तक कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण किया गया तथा थाना मीरगंज क्षेत्रान्तर्गत श्रद्धालुओं/कांवडियों के लिये बने विश्राम स्थल का निरीक्षण किया गया। अन्य निर्देशः सभी निरीक्षण स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, छाया, और स्वच्छता की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक निर्देश दिये गये एवं सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी और खराब होने की दशा में तत्काल सही कराने के निर्देश दिये गये। कांवड़ मार्गों पर यातायात नबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए सम्बन्धित थाना प्रभारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश।

– बरेली से वीरेंद्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *