श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं की दी जाए जानकारी- मंडलायुक्त

बरेली। मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने उप श्रम आयुक्त सहित मंडलीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रम विभाग में संचालित मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद, अक्षमता पेंशन योजना सहित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए। बुधवार को मंडलायुक्त कमिश्नरी सभागार में मंडलीय श्रम बंधु समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने मंडलीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों द्वारा ग्रामीण श्रमिकों को दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्रों को लाभान्वित भी किया जाए। उन्होंने मंडलीय अधिकारियों को निर्देश दिए की श्रमिकों का पंजीयन अधिक से अधिक कराया जाए। मंडलायुक्त ने उप श्रम आयुक्त को निर्देश दिए कि योजनाओं से संबंधित जनपद वार पूर्ण विवरण अंकित होना चाहिए। मंडलायुक्त को उप श्रमायुक्त ने योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए प्रगति की जानकारी दी। बैठक में जिलाधिकारी शिवाकांन्त द्विवेदी, उप श्रम आयुक्त दिव्य प्रताप सिंह, सहायक श्रम आयुक्त बदायूं अजीत कुमार कनौजिया, सहायक श्रम आयुक्त शाहजहांपुर नासिर खान, प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका  बर्मा, उपनिदेशक पंचायत महेंद्र सिंह, उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक शशि देवी शर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, यूनियन के पदाधिकारी सहित अन्य सम्बंधित मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *