शोहदे ने छात्रा से की छेड़खानी, विरोध करने पर छात्रों को मारा थप्पड़, मुकदमा दर्ज

बरेली। शहर के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के पॉश इलाके मे कोचिंग से घर जा रही छात्रा को अकेला पाकर शोहदे ने छेड़खानी की। छात्रा ने विरोध किया तो शोहदे ने उसे सरेराह थप्पड़ जड़ दिया। पीड़िता ने परिजनों से शिकायत की तो परिजनों घटना की जानकारी हुई। बुधवार को परिजनों ने उसके घर शिकायत की तो आरोपी ने बदसलूकी शुरू कर दी। जिसके बाद पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। शहर के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के निवासी व्यापारी ने बताया कि उनकी बेटी इंटर की छात्रा है। वह प्रेमनगर थाना क्षेत्र स्थित एक कोचिंग मे पढ़ाई करने जाती है। मंगलवार को वहा कोचिंग गई तो कोचिंग के पास एक अपार्टमेंट मे भीषण आग लग गई। जिसके बाद कोचिंग जल्दी छोड़ दी गई। उन्होंने बताया कि जैसे ही उनकी बेटी कोचिंग से निकल कर कुछ दूर पर पहुंची। उसी दौरान आकाश पुत्र श्रीराम जोशी जो कई दिनों से बेटी का पीछा कर रहा था। उसने बेटी के पीछे जोर से हाथ मारा। जब बेटी ने विरोध किया तो आरोपित ने उसकी बेटी को सड़क पर ही थप्पड़ मार दिया। इतना ही नही आरोपित ने उनकी बेटी की टॉप तक खींच लिया। उनकी बेटी रोते हुई घर पहुंची और पूरी घटना बताई। आरोप है कि विरोध पर आरोपित ने उनकी बेटी को धमकी दी है कि वह उसे अगवा कर लेगा और परिजनों को पता भी नही चलेगा। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *