सेंथल, बरेली। सुदामा मन्दिर से भगवान गणेश की सात दिवसीय पूजा अर्चना के बाद शिव शक्ति ग्रुप के सौजन्य से गणपति बप्पा मौर्या के उद्घोष के साथ शोभयात्रा निकाली गई। भगवान गणेश की प्रतिमा को रामगंगा बरेली में विसर्जित किया गया। इससे पूर्व प्रतिदिन सुबह शाम पूजा अर्चना व कीर्तन हुआ। यात्रा में अविनाश मिश्रा, उमाकांत जोशी, अभिषेक देवल, लेखराज मौर्य, बबलू सैनी, राजेन्द्र कश्यप, गुड्डू कश्यप, अजय गुप्ता, अनुरोध शमों, मुनीष जोशी, कमल शर्मा, कढेराम मौर्य, सत्यपाल यादव आदि भक्त उपस्थित रहे। वही थाना शाही क्षेत्र के गांव दुनका में मंगलवार को गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजकों में डब्यू गंगवार मेवाराम गुप्ता, कपिल देव गंगवार, हषित रस्तोगी, सौरव रस्तोगो, अमृत रस्तोगी समेत बही संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया। भक्तों ने गणेश उत्सव का भजन कीर्तनों का आनंद लिया। वही कैंट के बदायूं रोड स्थित सचिव कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी मे विराजे गणपति को मंगलवार को अबीर गुलाल उड़ा कर ढोल नगाड़ों के साथ रामगंगा में विसर्जित किया गया। इस अवसर पर डॉ सुबोध अस्थाना, अखिलेश शंखधार, डॉ अवनीश, प्रदीप गुप्ता, राहुल शर्मा, वैभव अस्थाना, गोलू, शिवा, यश यादव, ऋतु शंखचार, शिल्पी सिंह, रुचि अस्थाना, प्रतीक्षा मिश्रा, महिमा अस्थाना, निखिल, आदर्श, अभय, निहारिका, सोनी आदि रहे।।
बरेली से कपिल यादव