शेरगढ़ का प्रकाश अस्पताल सील, ओम अल्ट्रासाउंड को नोटिस

बरेली। शेरगढ़ के प्रकाश अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। ओम अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कोई रेडियोलॉजिस्ट नही मिले। ऐसे में केंद्र संचालक को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब देने को कहा गया है। उसका स्पष्टीकरण आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक आई क्लिनिक को भी सील किया है। डिप्टी सीएमओ डॉ लईक अंसारी ने रविवार को प्राथीमिक स्वास्थ्य केंद्र बसूधरन जागीर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले का निरिक्षण किया। वहां उन्होंने लेबर रूम को चेक किया गया। वहां के फार्मेसिस्ट बिना किसी सूचना के अनुपस्थित हैं। उनसे अगले दो दिनों में स्पस्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद डॉ लईक अंसारी और प्रभारी चिकित्सा अधिकार डॉ गजेंद्र सिंह की टीम ने कस्बे मे बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालो की शिकायत का संज्ञान लेकर प्रकाश हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। वहां पर कोई डॉक्टर नहीं मिला। अस्पताल में पंजीकरणएवं किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं मिले। प्रकाश हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। और अगले दो दिनों के अंदर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यलय में अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया है। इसके बाद ओम अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की गई। वहां पर कोई रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर नहीं थे। इतना ही नहीं, उसने बरेली सेंटर का पंजीकरण दिखाया। डॉ लईक अंसारी ने उसे नोटिस जारी कर दिया है और 2 दिन में रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर के साथ अभिलेख सहित कार्यालय प्रस्तुत होने का निर्देश दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *