बरेली। मंगलवार को सपा के जिलाध्यक्ष रहे शुभलेश यादव को पार्टी ने प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौपी है। शुभलेश सपा के वरिष्ठ नेता है और पिछले लगभग तीन दशकों से सपा के विभिन्न फ्रंटल संगठनों के अहम ओहदों पर रहने के अलावा 2017 से 2019 तक बरेली के जिलाध्यक्ष भी रहे है। फ्रंटल संगठनों मे वे सपा छात्र सभा तथा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। मंगलवार को प्रदेश कार्यकारिणी की जारी की गई सूची मे उन्हें प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। उनके प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर विधायक व प्रदेश महासचिव अताउर्रहमान, अरविंद यादव, संजीव यादव, असलम धंतिया, हैदर अली, मयंक शुक्ला मोंटी, अरविंद यादव, संजीव यादव, प्रमोद यादव, प्रमोद बिष्ट आदि ने बधाई दी है।।
बरेली से कपिल यादव