शीशगढ़, बरेली। जिले के थाना शेरगढ़ क्षेत्र के मानपुर चौकी के गांव मवई जरेल निवासी महेन्द्र पाल मौर्य की पत्नी गीता देवी उम्र लगभग 35 ने बुधवार शाम लगभग 4 बजे घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। महेन्द्र पाल उस समय घर पर नही था। वह गांव मे ही मजदूरी करने गया था। घर पर महेन्द्र पाल की पत्नी व तीन बच्चे थे। सूचना पर वह घर पहुंचा और पत्नी को इलाज को बहेड़ी ले गया। इलाज के दौरान रात में बहेड़ी के एक निजी अस्पताल में महिला की मौत हो गई। पति महिला का शव लेकर गांव आ गया और सूचना महिला के मायके वालों को दी। मायके के लोग पहुंचे और हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और समझाकर दोनों पक्षों का समझौता करा दिया। समझौता होने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने महिला के शव का अन्तिम संस्कार कर दिया।।
बरेली से कपिल यादव