शीतलहर से कांपा बरेली, गिरा पारा, बढ़ी गलन, जनजीवन हुआ प्रभावित

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही बढ़ रही सर्दी भी लोगों पर कहर ढा रही है। बरेली भीषण शीतलहर की चपेट में आ गया है। इसका जनजीवन पर काफी असर पड़ रहा है। सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम है। बाजार में भी दुकानें देर से खुल रहीं और ग्राहक भी नजर नहीं आ रहे। मौसम विभाग ने अभी अगले दो दिन तक और इसी तरह शीतलहर का प्रकोप जारी रहने की संभावना बताई है। धूप के दर्शन नही होने की वजह से ठिठुरन भी बढ़ती जा रही है। वही बरेली जिले में सर्दी अपने तेवर दिखा रही है। पिछले दिनों हुई बारिश और रोजाना ऊपरी तापमान में कमी आने से लगातार गलन बढ़ती जा रही है। इसके अलावा सुबह शाम पड़ रहे कोहरे लोगों की मुसीबतें और बढ़ा रहा है। शीतलहर ने लोगों को दिन में कंपकंपी छुटा दी। इससे लोग दिन में भी ठिठुरते नजर आए। दिन मे कोहरा छाने की वजह से धूप नहीं खिल सकी। इससे अधिकतम तापमान काफी गिर गया। मौसम में आए बदलाव की वजह से दुकानों पर चाय और काफी की बिक्री बढ़ गई। रविवार की सुबह से ही आसमान पर कोहरा और बादल जमे हुए हैं। साथ ही हल्की हवा चलने से वातावरण में गलन है। शनिवार को दोपहर बाद से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा था। उत्तर पश्चिमी हवा चल जाने से शाम ढले गलन बढ़ने लगी। ऐसे में बाहर निकले लोग अपना काम निपटाकर जल्दी घरों की ओर रवाना हो गए। रात गहराने के साथ ही ठंड का प्रभाव भी बढ़ता गया। रविवार की सुबह ठंड में कोई कमी नहीं आई। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए जिला महिला अस्पताल में तीमारदार आग से नजर आए। तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल मे अलाव नही जलाए जा रहे है। जिसमें तीमारदारों को काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा ठंड से बचने के लिए लोग हीटर आदि की खरीदारी कर रहे है लेकिन लोग कोयले की अंगीठी जलाकर हाथ देखते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अभी अगले दो दिन तक भीषण शीतलहर से किसी राहत नहीं मिलेगी। दिन में दोपहर तक कोहरा आसमान पर जमा रहेगा। इसके बाद धूप तो खिलेगी लेकिन उसमें कोई विशेष गर्माहट नहीं होगी। वातावरण में ठिठुरन बन रहेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *