शीघ्र ही गजिया ओवरब्रिज निर्माण कार्य होगा शुरू : रविन्द्र

भदोही- विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि अहमदगंज (गजिया) ओवरब्रिज के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। इसको हमने भी महसूस किया है। ओवरब्रिज निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में एक कमेटी बनाई गई है। जो फ्लाईओवर के हर पहलू की जांच कर उसकी रिपोर्ट देंगे। उसके बाद निर्माण कार्य को शुरू करा लिया जाएगा।
उक्त बातें श्री त्रिपाठी गुरुवार को वरिष्ठ कालीन निर्यातक व समाजसेवी हाजी सौदागर अली अंसारी के कम्पनी में एक विशेष बातचीत के दौरान कही। इस दौरान श्री अंसारी ने विधायक से नगर में आए दिन जाम व स्टेशन रोड स्थित होटल मेघदूत के सामने वाली सड़क जो क्षतिग्रस्त हो गई है उसे बनवाने की बात कही। जिस पर विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने नगर में जाम की समस्या को समाप्त करने के लिए फ्लाईओवर को चौरी रोड़ पर मोड़ने की योजना बताई और कहा कि ओवर ब्रिज को लिप्पन तिराहा पर गिराने से 80 घर प्रभावित होंगे। जबकि चौरी रोड पर प्रभावितों की संख्या 21की है। उस पर कालीन निर्यातक हाजी सौदागर अंसारी व इम्तियाज़ अंसारी ने कहा कि इससे तो समस्या का समाधान नही होगा। तब विधायक ने कहा कि सेतु को अज़ीमुल्ला चौराहा की ओर ले जाया जाएगा। कहा कि सूबे में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी सरकार में विकास कार्य पूरे गति में चल रहा है। भदोही में भी विकास का पहिया तेजी के साथ दौड़ रहा है। पेयजल समस्या को देखते हुए गांव-गांव में हैंडपंप लगवाएं जा रहे है। सड़कें बनवाई जा रही है। सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए निर्देश दिए गए है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि भ्रष्टाचार को कत्तई बर्दाश्त नही किया जाएगा। अगर कहीं भी किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है तो जनता सीधे इसकी शिकायत हमसे कर सकती है। उस विभाग के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक की जांच कराई जाएगी। अगर उस जांच में आरोप सिद्ध हो गया तो उस अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी भी दशा में अधिकारियों व कर्मचारियों को भ्रष्टाचार करने की छूट नही दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की हर एक समस्याओं का समाधान होगा। इसके लिए थोड़ा समय लगेगा।
इस मौके पर कालीन निर्यातक इम्तियाज अंसारी व जिला पंचायत सदस्य सचिन त्रिपाठी मौजूद रहे।
– पत्रकार आफ़ताब अंसारी भदोही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *