शिव शक्ति दरबार सेवा ट्रस्ट के लोगों ने फल किये वितरित

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे मे ओम शिव शक्ति दरबार सेवा ट्रस्ट ने शनिवार को मोहल्ला साहूकारा स्थित सीको वाली गली में मढ़ी मंदिर पर संगठन के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना करने के बाद बच्चों को व बंदरों को फल खिलाए। संगठन के ठाकुर उमेश कुमार सिंह ने बताया कि ओम शिव शक्ति दरबार सेवा ट्रस्ट हमेशा गरीबों व असहाय लोगों के लिए समय-समय पर कपड़े, भोजन, फल आदि वस्तुएं वितरित करता है। वहीं अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जीवन में गरीबों व बुजुर्गों की सेवा करने से ही जीवन धन्य होता है। संगठन असहाय लोगो के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। इस मौके पर जगदीश शर्मा, मोहित कुमार, पंकज सिंह, सचिन शर्मा, दीपक राजपूत, सुमित यादव आदि लोग उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *