शिव मंदिरों पर जलाभिषेक आज, व्यवस्थाओं की समीक्षा

बरेली देहात। गौरीशंकर शिव मंदिर गुलड़िया मे महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक रविवार की सुबह 5 से शुरू हो जाएंगे। मंदिर प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। श्रद्धालुओं के मंदिर प्रवेश के लिए व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई है। इससे कि। एसडीएम आंवला विदुषी सिंह, सीओ मीरगंज अजय कुमार ने मंदिर पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंदिर कमेटी के सदस्य मंगली सिंह वर्मा, ग्राम प्रधान ज्ञानचंद लोधी, रामपाल, विशेष शिवम सनातनी, सोनू, हिमांशु आदि रहे। वही फरीदपुर मे महाभारत काल से जुड़े पचौमी के पंचेश्वर नाथ मंदिर मे महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं को भीड़ से सुरक्षित रखने को प्रबंधन, प्रशासन, पुलिस ने तैयारियां कर ली है। प्रातः 4 बजे से देवालय मे जल चढ़ाने एवं पूजा अर्चना के लिए भक्तों के लिए उचित बेरीकेटिंग की गई है। उपजिलाधिकारी मालिका नैन एवं प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने दोनों मंदिरों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फरीदपुर तहसील क्षेत्र के पहलेश्वर नाथ महादेव पहलऊ और पंचेश्वरनाथ पचौमी दोनो मंदिरों पर सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन मौजूद रहेगा जिससे भोले के भक्तों को किसी तरह की कोई भी समस्या न हो। प्राचीन काल के दोनों मंदिर सनातन की आस्था का केंद्र है शिवतेरस पर दोनों जगहों पर दिनभर भंडारा का आयोजन भी भोलें के भक्तों द्वारा किया जाएगा। वही विकास खण्ड भदपुरा के ग्राम महेशपुर में स्थित शिव मंदिर पर महा शिवरात्रि के अवसर पर होने वाले जलाभिषेक व मेले की व्यवस्था का भ्रमण प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने मय फोर्स के साथ किया। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *