शिवालयों मे गूंजा भगवान भोलेनाथ का जयकारा, भक्तों ने किया जलाभिषेक

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नाथ नगरी भगवान भोलेनाथ की आस्था में सराबोर हो गई। कस्बे के सभी शिवालयों मे सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार पूजन अर्चना के लिए जुट गई। भक्तों ने श्रद्धा भाव से भगवान भोलेनाथ की पूजा की और उनका जलाभिषेक किया। वही देहात मे भी शिव मंदिरों पर भक्तों की भीड़ देखी गई। कस्बे के साहूकारा में स्थित मढी मंदिर, प्रकाशी लाला का मंदिर, लोधीनगर चौराहे पर स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी, बगिया वाला काली मंदिर, बाबा बैजनाथ मंदिर, साहूकारा मे स्थित ठाकुरद्वारा शिव मंदिर पर, रबड़ फैक्ट्री कॉलोनी के राधा कृष्ण मंदिर पर भोले बाबा का अभिषेक करने श्रद्धालु उमड़े। टोल प्लाजा पर स्थित शिव का प्रसिद्ध कावड़िया मंदिर के पुजारी भूपराम ने पूजा अर्चना की। मंदिर पर श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। टोल प्लाजा स्थित मंदिर पर मेला सा नजारा नजर आया। शिवभक्तों ने भगवान शिव का प्रसाद वितरण किया। कस्बे की चौकी के पास हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि बड़ी धूमधाम से मनायी गयी। जिसमे सूरज राठौर ने भगवान शिव जी विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ काे प्रसाद का भोग लगाने के बाद सभी लोगों को प्रसाद वितरण कराया। महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्‍तों ने भांग धतूरा बेल पत्र अर्पित किए। भोलेनाथ का प्रसाद भी वितरण किया गया। शिवरात्रि पर जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन किया गया। कस्बे मे पुलिस चौकी के पास महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान शिव की मूर्ति की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण कराया। इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से मंदिरों पर पुलिस बल तैनात रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *