शिक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करे शिक्षक- मंडलायुक्त

बरेली। मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि प्रधानाचार्य संगोष्ठी का पहला कार्यक्रम बरेली मे भव्य स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी भी बड़ी संख्या मे ऐसे बच्चे हैं जो उत्तीर्ण हो पाने से वंचित रह गए है। मंडलायुक्त ने कहा कि प्रधानाचार्यों को ऐसे बच्चों पर अधिक से अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। रविवार को मंडलायुक्त संजय कम्युनिटी हॉल मे उत्तर प्रदेश सरकार की शिक्षा के क्षेत्र मे लागू योजनाओं मे जागरूकता बढ़ाने एवं पठन पाठन स्तरोन्नयन विषक प्रधानाचार्य संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रही थी। मंडलायुक्त ने समस्त प्रधानाचार्यों से कहा कि बच्चों मे कुछ नया सीखने की चाहत अवश्य उत्पन्न कराएं। मंडलायुक्त ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र मे सभी अध्यापकों ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है लेकिन और अधिक सुधार की आवश्यकता हमेशा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति अधिक से अधिक जागरूक करे। संगोष्ठी मे जिलाधिकारी ने कहा कि बरेली मे बहुत से बच्चों ने हाईस्कूल तथा इंटर की परीक्षाओं में उच्च स्थान प्राप्त किया है। जिसका श्रेय आप सभी प्रधानाचार्यों को भी जाता है। उन्होंने कहा कि आप सभी की शिक्षा की वजह से बच्चे उच्च स्थान प्राप्त कर रहे है।जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की भी लगातार जानकारी देते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण अंग है। इसीलिए कोई भी छात्र चाहे जहां कहीं भी हो अपने अध्यापक को सदैव याद रखता है। संगोष्ठी में जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा सहित अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। संगोष्ठी का संचालन डॉ अवनीश यादव प्रधानाचार्य राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज ने किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *