बरेली- नए साल की बधाई देने हेतु भारत सेवक समाज के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष कृष्ण स्वरूप सक्सेना के नेतृत्व में महामंत्री एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रेम शंकर गंगवार उपाध्यक्ष रश्मि उपाध्याय सचिव अनुज सक्सेना आदि ने उप शिक्षा निदेशक बरेली मंडल मुन्ने अली तथा सहायक शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर अजीत कुमार गंगवार को फूलमाला तथा बुके देकर सम्मानित किया और स्मृति चिन्ह देते हुए पदाधिकारी ने उनको लंबी और ऐतिहासिक पारी के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की लाल बहादुर गंगवार ने मीडिया को बताया दोनों ही अधिकारी बहुत कुशल है और बरेली में विभिन्न पदों पर इससे पूर्व भी रह चुके हैं शिक्षक समाज इनके सरल स्वभाव और ईमानदारी की प्रशंसा करता है हमेशा शिक्षकों की समस्याओं को बखूबी निभाते हैं।
शिक्षा अधिकारियों को भारत सेवक समाज के पदाधिकारियों ने दी बधाई
