शिक्षामित्रो को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने पर एमएलसी का किया स्वागत, मानदेय बढ़ाने की मांग

बरेली। कैशलेश चिकित्सा सुविधा देने के निर्णय से शिक्षामित्रो मे खुशी की लहर है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारीयों ने फरीदपुर आवास पर पहुंचकर सदस्य विधान परिषद व सभापति अंकुश समिति विधानसभा कुंवर महाराज सिंह को फूलमाला व शाल ओड़ाकर सम्मानित किया। साथ ही प्रदेश सरकार को मुख्यमंत्री से संबंधित आभार पत्र सौपा। इसके साथ ही शिक्षामित्रों ने मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई। प्रदेश संगठन मंत्री कौशल कुमार सिंह ने एमएलसी से विधानसभा सत्र शुरू होने से पूर्व होने वाली जनप्रतिनिधियों की बैठक मे शिक्षामित्रों के लिए भी उचित मानदेय वृद्धि करने का प्रस्ताव रखने का अनुरोध किया। जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए प्रदेश सरकार का आभार जताया है। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री कौशल कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष कपिल यादव, जसवीर यादव, अनिल कुमार, वीरपाल, नरेश कुमार, विजय लक्ष्मी, रीता गुप्ता, रजनी देवी, सोनी अंसारी, स्नेहलता सागर, रूबी सहित पदाधिकारीगण मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *