बरेली। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने गुरुवार को नव निर्वाचित एमएलसी कुंवर महाराज सिंह का स्वागत किया। जनपद के ब्लॉक मझगवां के सभागार मे आयोजित कार्यक्रम मे प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह ने कुंवर महाराज सिंह को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके अलावा शिक्षामित्र पदाधिकारियों ने ब्लाक प्रमुख मझगवां यशवंत सिंह को ब्लाक प्रमुख संघ का जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई दी। शिक्षामित्र संघ जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयो मे सेवा करने वाले शिक्षामित्रों को सम्मानपूर्वक जीने का हक है। इसलिये उन्हे अब भरोसा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार निश्चित ही उन्हे सम्मान देगी। इस अवसर पर शिक्षामित्र संघ जिलाध्यक्ष कपिल यादव, डॉ राजेश मौर्य, रामनिवास राना, मनोज शर्मा, विजेंद्र सिंह चौहान, देवप्रकाश आदि पदाधिकारी शामिल रहे।।
बरेली से कपिल यादव
