बरेली। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली की संयुक्त प्रेस वार्ता उपजा प्रेस क्लब मे आहूत की गई। जिसमे संगठन को और अधिक बल देने हेतु मंडल व जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार ने कहा कि अब जिले मे किसी भी शिक्षक का किसी भी प्रकार से शोषण बर्दास्त नही किया जायेगा। शिक्षकों पर हो रही अनावश्यक कार्यवाहियां भी बर्दास्त नही की जाएगी। उन्होंने बताया कि संगठन को बल प्रदान करने के लिए नरेश गंगवार और सत्यप्रकाश गंगवार बरेली मे शिक्षक हित मे एक हो गए है और संयुक्त रूप से एक कार्यकारिणी के रूप मे प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली के रूप मे कार्य करेंगे। जिला मंत्री सत्यप्रकाश गंगवार ने कहा कार्यालयों में हो रही अवैध वसूली को तत्काल रोका जाये। बिना नोटिस जारी किए किसी भी शिक्षक पर कार्यवाही न की जाए। मंडल कार्यकारिणी मे मंडल मंत्री केसी पटेल व जिला कार्यकारिणी मे जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार, जिलामंत्री सत्यप्रकाश गंगवार, कोषाध्यक्ष योगेश गंगवार, बरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार संयुक्तमंत्री तपन सिंह मौर्य को जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान हरीश गंगवार, देशबंधु, सतीश शर्मा, मोर किशोर मौर्य, पुष्पराज, महेंद्र कश्यप, मनोज कुमार, हरीश गंगवार, सूरज गंगवार, घनश्याम मौर्य, मुरारीलाल गंगवार, देवेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, कैलाश कुमार कोहली, पान सिंह, दीपशिखा गुप्ता, असजद रजा आदि उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव