शिक्षकों ने बच्चों को दिए उपहार, दिखा उत्साह, बच्चों ने काटा केक

बरेली देहात। जिले भर मे शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप मे मनाया गया। स्कूल-कॉलेजों मे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षकों ने बच्चों को उपहार भेंट किए। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं हुई। जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। वही शेरगढ़ कस्बे के युवा मंडल विद्यालय मे प्रश्नोत्तरी एवं जलेबी दौड़ प्रतियोगिता हुई। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक भूपराम श्रीवास्तव ने शिक्षकों के साथ चाचा नेहरू के चित्र माल्यार्पण कर उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। परिषदीय एवं निजी विद्यालयों में बाल दिवस मनाया गया। चंद्रशेखर मिश्रा, शिव ओम सिंह, सपना देवल, शिखा गंगवार, ओम प्रकाश, प्रताप सिंह, शिखा गंगवार, अलका गंगवार, सुरभि, सोनी देवल, प्रीती तोमर, सौरभ गंगवार आदि मौजूद रहे। वही भुता प्राथमिक विद्यालय सिमरा बहोर नगला मे बाल दिवस पर इंचार्ज प्रधानाध्यापिका डॉक्टर सरिता गंगवार ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र का अनावरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान संस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ निबंध, पेंटिंग, स्लोगन प्रतियोगिता व कविता पाठ का आयोजन हुआ। वही रिठौरा दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज, पीएन दीवान पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय रिठौरा, खाता, कुंवरपुर बंजरिया, तिवरिया, कलापुर, बरकापुर, कलारी, दीवान कांवेंट पूर्व माध्यमिक विद्यालय भंडसर में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिन मनाया गया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता, राजेन्द्र कुमार सक्सेना, खूबकरन लाल, दिव्य मोहन भटनागर, दीपिका बनर्जी, सुलभ अग्रवाल, रेहान खान, प्रज्ञा गुप्ता मौजूद रही। वही स्कूलों मे बाल मेला भी लगा। वही मीरगंज मे जेपीएस इंटर कॉलेज सिंधौली मे बाल दिवस मनाया गया। प्रबंधक कृतज्ञ सिंह, प्रधानाचार्य इरशाद अहमद, प्रीति शर्मा, कपिल कुमार, हर्षित भारद्वाज, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, लभारी स्थित बीडीएम पब्लिक स्कूल ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अलोक कुमार ने किया। बीईओ अवनीश कुमार, प्रबंधक अचल मिश्रा, प्रधानाचार्या नमिता दीक्षित आदि मौजूद रहे। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग मे हसन, बालिका वर्ग में गुरलीन प्रथम स्थान पर रहे। वही भोजीपुरा पब्लिक स्कूल मे बाल दिवस पर स्पोर्ट्स मीट का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधिका प्रवीन हांडा मैडम और प्रधानाचार्य दमयंती कौशिक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रिले रेस मे ग्रीन हाउस व खो-खो में रेड हाउस और कबड्डी में ब्लू हाउस विजेता रहा। बच्चों को स्कूल द्वारा जलपान भी कराया गया। संचालन रंजीता मिश्रा और पूजा कश्यप ने किया। वही नवाबगंज बाल दिवस पर मे और मदरसा सल्फिया कासिमुल उलूम आयोजित दौड़, खो-खो और म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताओं बच्चों ने उत्साह के साथ भाग भाग लिया। 20,50 और 100 मीटर दौड़ में अक्सा, अरवाज, रिजा और में अबू तल्हा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो में कक्षा पांचवी की उस्मा बी टीम ने जीत दर्ज की। म्यूजिकल चेयर में खदीजा, उजैन, रूम्मान और सोहेल विजेता बने। प्रधानाचार्य खुर्शीद अहमद, उप प्रधानाचार्य हाफिज शादाब सल्फी, मोहम्मद अख्तर आदि मौजूद रहे। वही फरीदपुर प्राथमिक विद्यालय ढंरुआ मे बच्चों ने शिक्षकों के साथ केक काटकर बाल दिवस मनाया। सहायक अध्यापक प्रदीप तोमर, प्रधानाध्यापक राजकुमार आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय तुमड़िया मे प्रधान पति अवधेश कुमार बाल मेले का शुभारंभ किया। प्रधानाध्यापक उमाशंकर सिंह, अशोक कुमार, नीतू, अवधेश मौजूद रहे। वही फतेहगंज पश्चिमी के चिटौली, सोरहा मे बाल दिवस पर धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान मे तीन दिवसीय बाल मेला लगा। जिसका शुभारंभ विधायक डॉ डीसी वर्मा और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने किया। स्वामी दिव्यानंद जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, सतेंद्र सिंह यादव, डीएफओ दीक्षा भंडारी आदि ने पौधरोपण किया। शेरगढ़। लाजपत राय इंटर कॉलेज, रजा एकेडमी प्रिया पब्लिक स्कूल, एसवी इंटरनेशनल स्कूल, एमआर एकेडमी युवा मंडल विद्यालय आदि में चाचा नेहरू के जन्मदिन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। कार्यक्रमों में लाजपत राय कॉलेज में प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, राजीव देबल, सदाकत हुसैन, कल्याण राय श्रीवास्तव, शमशाद हुसैन, राजेश गंगवार आदि उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *