शिक्षकों को टीईटी से राहत नही दी तो होगा धरना प्रदर्शन

बरेली। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय अध्यक्ष सुशील पांडे नोएडा, गाजियाबाद व अमरोहा की समीक्षा करने के बाद मंगलवार को बरेली पहुचे। शहर के एक होटल मे प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार की उपस्थिति मे मांडलिक मंत्री केसी पटेल के साथ मंडल के चारों जिलों की विस्तृत चर्चा की। बैठक मे कहा गया कि पीलीभीत और बदायूं का भ्रमण कर शिक्षकों से बात करके 15 फरवरी तक रिपोर्ट दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता पर संगठन शिक्षकों के साथ खड़ा है। यदि सरकार ने 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से राहत न दी तो लखनऊ से लेकर दिल्ली तक धरना प्रदर्शन करके टीईटी को वापस लेने की बात की जाएगी। इससे पहले जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार के नेतृत्व में जिले के पदाधिकारियों ने दिल्ली से यहां पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमपाल गंगवार, जिला कोषाध्यक्ष योगेश गंगवार, प्रसून गंगवार, प्रियंका भास्कर, हरीश गंगवार, गजेंद्र राठौर, अनुराग दीक्षित, पुष्पराज गंगवार, सतीश शर्मा, सीएल चौधरी आदि रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *