बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा के शाही चौराहे पर दो बाइको की टक्कर मे दो युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कस्बा के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। जानकारी के अनुसार करगैना निवासी रोहतास बाइक से अपने घर लौट रहे थे जब उनकी बाइक लोधीनगर चौराहे पर पहुंचे तो फुरकान निवासी कस्बा शाही की बाइक आपस मे टकरा गई। जिससे दोनों रोड पर गिर गए और दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल मे भर्ती करा दिया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।।
बरेली से कपिल यादव