शाही, बरेली। मंगलवार को थाना शाही क्षेत्र मे खाली प्लॉट मे एक कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जांच मे जुटी। मिली जानकारी के अनुसार थाना शाही क्षेत्र के मोहल्ला मोतीनगर मे खाली प्लाट मे कंकाल पड़ा दिखाई दिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कंकाल देखकर 20-25 दिन पुराना होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। पुलिस ने कंकाल को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी गई है। पुलिस आसपास के थानो मे दर्ज मामलो के आधार पर जांच की जा रही है। फिलहाल मामला अज्ञात से जुड़ा हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि थाना क्षेत्र के मोतीनगर मे एक खाली प्लाट से एक अज्ञात का कंकाल मिला है। कंकाल को देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि कंकाल 20 से 25 दिनों से पुराना है। जांच की जा रही है।।
बरेली से कपिल यादव
