हरिद्वार/रुड़की- हरिद्वार के कलियर थाना क्षेत्र में छह बच्चों की मां अपने से 12 साल छोटे युवक के साथ फरार हो गई। महिला के पति ने कलियर थाना पुलिस को तहरीर देकर अपनी पत्नी को वापस लाने की मांग की है। वहीं आरोपी युवक स्थानीय शायर बताया जा रहा है और यहां वहां शायरी करता घूमता था। आरोपी कुछ समय पहले ही महिला के संपर्क में आया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
कलियर पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र 38 साल है और वो अपने पति व छह बच्चों के साथ कलियर में रहती थी। महिला का पति मजदूरी कर किसी तरह घर का पेट पाल रहा था। वहीं कुछ समय पहले युवक उसके पडोस में रहने आया था। इसी दौरान युवक और महिला दोनों एकदूसरे के संपर्क में आए। हालांकि युवक भी मजदूरी करता था लेकिन साथ ही वो इलाके में शायरी भी करता घूमता था। बताया जा रहा है कि अपनी शायरी के चक्कर में आरोपी युवक ने महिला को फंसा लिया। महिला अपने साथ एक साल की छोटी बच्ची को भी लेकर गई है। महिला के पति ने पुलिस से शिकायत की है। वहीं आरोपी और महिला की तलाश की जा रही है।
– रूडकी से इरफान अहमद की रिपोर्ट