बरेली। शादी तय होने के बाद गोद भराई का कार्यक्रम हुआ। मई महीने मे शादी होनी थी। आरोप है इससे पहले ही वर पक्ष ने युवती को झांसे मे लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दूसरी बार शारीरिक संबंध का दबाव बनाने पर युवती ने इंकार कर दिया जिससे लड़के ने शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना भुता क्षेत्र के गांव चकरपुर की महिला ने बताया कि बह अत्यंत गरीब है। उसने अपनी बेटी की शादी सुभाषनगर के इटौआ निवासी एक युवक से तय की। गोद भराई की रस्म पूरी होने के बाद लड़का उनकी बेटी से फोन पर बातचीत करता रहता था। आरोप है कि युवक ने उनकी बेटी से कहा कि अब तो शादी तय हो गई है। शादी मै तुमसे ही करूंगा झांसे में लेकर युवती से शारीरिक संबंध बना लिए। आरोप है कि दूसरी बार सम्बंध बनाने का दवाब डाल रहा था। युवती के इंकार करने पर युवक ने शादी से इंकार कर दिया। थाना भुता में कार्यवाही न होने पर अब पीड़िता ने एसएसपी दरबार पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है।।
बरेली से कपिल यादव
