शादी के दिन दूल्हे का बदला मूड, बोला- नही लाऊंगा बारात, दुल्हन करती रही इंतजार

बरेली। रविवार को शादी के दिन समारोह की खुशियां धरी की धरी रह गई। लड़की वाले बारात की तैयारी में लगे थे। खाना-पीना बनाया जा रहा था। मेहमान आने लगे थे। इसी बीच अचानक आए एक फोन ने लड़की वालों के घर चल रही शादी की खुशियों पर मातम छा गया। दूल्हे ने फोन कर घर पर बारात लाने से इनकार कर दिया। बेटी की शादी टूटने के बाद महिला ने दूल्हे और उसके परिवार वालो पर दहेज एक्ट का मामला दर्ज करा दिया। महिला का आरोप है कि जिस लड़के से उसने अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था। उसने उसकी बेटी को पहले प्रेमजाल मे फंसाया और फिर उसके साथ रेप किया। मामला थाना बारादरी क्षेत्र के सिकलापुर की रहने वाली महिला का आरोप है कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता तिलहर के रहने वाले गब्बर के बेटे जोलावर से तय किया था। जिसमे उन्होंने रिश्ता पक्का करने पर 50 हजार नगद, अंगूठी आदि सामान दिया। रविवार को बारात आनी थी लेकिन दोपहर मे लड़का पक्ष ने कम दहेज की मांग करते हुए बारात लाने से मना कर दिया। आरोप है कि गब्बर के बेटे जोलावर ने उनकी बेटी को अपने प्रेमजाल मे फंसाया और लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। शादी करने की बात कही। जब रिश्ता पक्का हो गया तो अब बारात लाने को मना कर दिया। महिला ने इस मामले मे बारादरी थाने मे आरोपी जोलावर के खिलाफ दहेज एक्ट और रेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। बारादरी पुलिस ने इस मामले मे मुकदमा दर्ज करने के बाद पीड़ित लड़की का मेडिकल कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर शाहजहांपुर तिलहर भेज दी गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *