शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

हाफिजगंज, बरेली। एक युवक शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा फिर जब उसकी सरकारी नौकरी लग गई तो युवती से नाता तोड़ लिया। युवती ने उससे बात करने की कोशिश की तो उसके साथ गाली गलौज किया और शादी से इनकार कर दिया। युवती ने आरोपी और उसके परिजन के खिलाफ हाफिजगंज थाने मे तहरीर दी है। हाफिजगंज क्षेत्र के गांव की युवती के मुताबिक नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक उसका दूर का रिश्तेदार है। वह उसके घर आता जाता था। जब वह 15 साल की थी तब आरोपी ने घर मे घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। डर और बदनामी की वजह से वह चुप रहती थी। आरोपी ने उससे कहा कि जब वह बालिग हो जाएगी तो वह उससे शादी कर लेगा। इस तरह चार साल तक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच वह गर्भवती हुई तो दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। वर्ष 2022 मे उसकी फायर ब्रिगेड मे नौकरी लग गई और वह सहारनपुर चला गया। इसके बाद उसने उससे नाता तोड़ लिया। उसने उससे बात करने की कोशिश की तो कॉल करके गालियां दी और शादी से इनकार कर दिया। युवती की तहरीर पर हाफिजगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *