शातिर महिला के गैंगरेप मे फंसने से बाल-बाल बचे भाजपा नेता और बेटा, पसली से निकली गोली

बरेली। महिला से सामूहिक दुष्कर्म और गोली मारकर घायल करने का मामला पुलिस की जांच मे फर्जी निकला। प्राथमिक जांच में आया कि महापौर और उनके बेटे को फंसाने के लिए षडयंत्र रचा गया था। जिससे दोनों वाल वाल बच गए। वही एक भाजपा नेता के इशारे पर साजिश रचने की बात कही जा रही है। भाजपा नेता का मकसद उक्त जनप्रतिनिधि और उनके बेटे का सियासी रसूख खत्म करना है। इसी के साथ महिला दोनों को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठना चाहती थी। बहरहाल पुलिस ने महिला, उसकी मदद करने वाले जिला अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रोहताश और डॉ शरीफ को हिरासत में ले लिया है। उन पर निर्दोषों को फंसाने और पुलिस को गुमराह करने का आरोप है। अभी तक इस मामले में किसी की ओर से औपचारिक लिखित शिकायत नहीं दी गई है लेकिन पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले, पुलिस ने 30 मार्च को महिला की भतीजी से शिकायत मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत राजनेता और उनके बेटे सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। वही महिला की दो भांजी, एक भांजा और जिला अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथी की गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस कर रही है। पुलिस गुरुवार को मामले का खुलासा करेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *