वाराणसी- पुलवामा आतंकवादी हादसे में शहीद हुए वाराणसी के लाल शहीद रमेश यादव की अंतिम यात्रा में देशभक्ति का जज्बा लिए हज़ारों नौजवान भारत माता की जयकार करते हुए तिरंगे पर नया इतिहास लिखने के लिए बेताब दिखे।
गुरूवार को शहीद हुए CRPF के जवान रमेश यादव का पार्थिव शरीर बलुआ घाट पर पंचतत्व में लीन हो गया।
पिता श्याम नारायण ने दु:खी मन से पुत्र को अग्नि तो देते समय आँख से अपने बेटे को निहारते श्याम नारायण ने दु:खी मन से पुत्र को मुखाग्नि दी।
वही शनिवार की सुबह जब शहीद का शव उसके पैतृक गांव तोफापुर(चौबेपुर) पहुंचा तो कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद प्रदेश राज्य मंत्री अनिल राजभर ने परिवार को सहारा दिया वही बार -बार संदूक में बंद शव को खोलने की जिद कर रहे पिता श्याम नारायण को मौके पर मौजूद केन्द्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने समझाया।उसके बाद वीर सपूत की अंतिम यात्रा जो करीब तीन घंटे का समय लेकर बलुआ घाट पहुंची। बलुआ घाट पर अपने इस शहीद के अंतिम दर्शन को जन सैलाब उमड़ा था। चारों तरफ सिर्फ तिरंगा दिखाई दे रहा था। किनारे जब शव रखा गया तो सबसे पहले परिजनों ने श्रद्धांजलि दी।
वही इसके बाद श्रद्धांजलि देने वालों में केन्द्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा, केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मंत्री मनोज सिन्हा, उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी, राज्य मंत्री अनिल राजभर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र पाण्डेय, एडीजी पी0वी0 रामशास्त्री, प्रभारी डीएम/सीडीओ गौरांग राठी, पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव रूप से उपस्थित रहे।
वही CRPF के जवानों ने अपने साथी को पूरे सम्मान के साथ शस्त्र सलामी दी।
रिपोर्टर-:महेश पाण्डेय नेशनल हेड(AV News)