बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लखनऊ स्थित कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी और महानगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने शहीदी दिवस के अवसर पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि भारत के वीर सपूत इंकलाब जिंदाबाद, साम्राज्यवाद मुर्दाबाद के जोरदार नारे लगाते हुए भगत सिह, सुखदेव और राजगुरु फांसी पर चढ़े थे उन्होंने कहा 23 मार्च 1931 यह वह दिन है जब भारत के तीन अमर क्रांतिकारी भगत सिह, सुखदेव और राजगुरु को ब्रिटिश हुकूमत ने फांसी पर चढ़ा दिया था। उनके बलिदान को कभी बुलाया नही जा सकता। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा तीनों क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के क्रांतिकारियों के लिए प्रेरणा बना। इन क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी हुकूमत की चूल्हे हिलाकर रख दिया था। महासचिव ओमवीर यादव ने कहा की देश की आजादी में अनेको वीर सपूतो का बलिदान शामिल है। पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉ केबी त्रिपाठी ने कहा कि इन क्रांतिकारियों के विचार उनकी लिखी किताबें उनके आदर्श आज भी युवाओं को देशभक्त और न्याय की राह पर चलने की प्रेरणा देते है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण कांत शर्मा ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शहीदी दिवस के अवसर पर भारत के वीर क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को नमन किया।।
बरेली से कपिल यादव