बरेली। नगर निगम शहर को स्मार्ट बनाने के लिए चप्पे-चप्पे पर कैमरे लगवाने जा रहा है। नगर निगम की ओर से शहर की प्रमुख सड़कों पर लगभग पांच से छह हजार क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। इन कैमरों को लगाने का उद्देश्य रेड लाइट क्रॉस करने बालों पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा ओवर स्पीड वाहन चलाने वालों पर भी नकेल कस्बे में आसानी होगी। कूड़ा डालने वाले स्थानों पर कूड़े के डिब्बे आदि का भर जाने समेत आवारा पशुओं पर निगरानी रखी जा सकेगी। बताते चलें कि स्वच्छता सर्वेक्षण में हमारा शहर की रेंज 149 से 170 के स्थान पर पहुंच गई है इस कारण महापौर और नगर आयुक्त की अनबन भी रही है। अब उसको सुधारने के लिए नगर निगम शहर की प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की तैयारी में है। इसके लिए नगर निगम की मीटिंग में रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। वहीं पुलिस प्रशासन को भी इस से अवगत करा दिया गया है। करीब पांच से छह हजार कैमरों से शहर की निगरानी की जाएगी। जिसके लिए टेंडर भी किया जा चुका है। जिसमें देश की नामचीन कंपनी को कैमरे लगाने का आर्डर दिया गया है। जल्द ही यह कैमरे सड़कों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर लगा दिए जाएंगे। नगर निगम द्वारा जिन कमरों को सड़कों पर लगाया जाएगा। उसकी वीडियो की मॉनिटरिंग की जाएगी। उसी के हिसाब से कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए नगर निगम में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। वीडियो में अगर आवारा पशु सड़कों पर टहलते देखा जाता है तो कार्यवाही की जाएगी। कूड़े के ढेरों पर ज्यादा कूड़ा एकत्र हो जाने पर कैमरे से पता लगाकर वहां तुरंत नगर निगम की टीम पहुंचकर कूड़े को उठाएगी। नगर निगम की इस पहल से क्राइम में भी काफी कंट्रोल होगा। लोगों का नंबर प्लेट देखकर चालान काटा जा सकेगा। रेड लाइट आदि जंप करने वालों पर भी कार्यवाही की जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव