शहर के श्यामगंज में पहुंची टीम, नारी शक्ति को किया जागरूक

बरेली। शासन के आदेश पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग की वन स्टॉप सेंटर टीम ने शहर के श्यामगंज क्षेत्र की महिलाओं व किशोरियों को कानून के बारे में जानकारी देते हुए शासन द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन के बारे में जागरूक किया। इस दौरान टीम ने गली गली पहुंचकर महिलाओं को शासन द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन व कानून के बारे में भी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय योजनाओं संबंधी पम्फलेट भी वितरित किए। टीम ने महिलाओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। बालिकाओं एवं महिलाओं के प्रति हिंसा व अपराध करने वालों की पहचान उजागर करने एवं 181-महिला हेल्पलाइन, 1090-वीमेन पावर लाइन, 1098-चाइल्ड हेल्प लाइन, 112-आपात सेवायें आदि हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी दी गयी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *